Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
सुधीर अस्थाना
आजमगढ़। मेहनगर थाना क्षेत्र के उस्मापुर गाँव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प हो गई । झड़प में शामिल रिटायर्ड फौजी ने अपने रायफल से हवाई फायरिंग की। जिससे अफरा तफरी मच गई, बताया जा रहा है कि नागेन्द्र यादव और वीरेन्द्र यादव पुत्रगण जगई यादव अपने घर के सामने छप्पर रख रहे थे। छप्पर रास्ते पर एक फीट के आसपास ज्यादा निकला हुआ था। इस पर सेवानिवृत फौजी सुरेन्द्र यादव पुत्र फूलचन्द यादव ने आपत्ति व्यक्त करते हुए छप्पर को हटा दिया। इसी बात पर दोनों पझों में पहले झड़प फिर हाथापाई होने लगी। फौजी ने अपने आप को चारों ओर से घिरा देखकर आत्मरक्षार्थ अपने लाइसेंसी रायफल से हवाई फायरिंग कर दिया। हवाई फायरिंग करते ही दूसरा पक्ष भाग खड़ा हुआ, और मेहनगर पुलिस को सूचना दी। झप्पर रखने वाले वीरेन्द्र यादव ने बताया कि जहाँ छप्पर रखा जा रहा था, वह जमीन हमारी है। फौजी हम लोगों की जमीन हड़पना चाहते हैं। प्राप्त सूचना के अनुसार फौजी अपनी रायफल घर पर छोड़कर कहीं चला गया है। मेहनगर पुलिस घटना स्थल पर पहुँच कर मामले की छानबीन कर रही है। थाना प्रभारी सुनील चंद तिवारी ने बताया कि अभी घटना से सम्बंधित तहरीर प्राप्त नहीं हुई है।