रसोई गैस, पेट्रोल व डीजल के बढ़ती कीमतों को लेकर काग्रेसियों ने शहर में बैलगाड़ियों से यात्रा कर विरोध जुलूस निकाला

बलिया सोमवार को प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम राज्यव्यापी धरना प्रदर्शन के तहत पेट्रोल और डीजल तथा रसोई गैस के बेतहाशा बढ़ती कीमतों के खिलाफ, जिला कांग्रेस भवन बलिया से जिला कांग्रेस कमेटी,पिछड़ा प्रकोष्ठ विभाग,महिला कांग्रेस, इन्टक, व्यापार प्रकोष्ठ, सेवादल, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ,युवा कांग्रेस के सयुंक्त नेतृत्व में खाली सिलेण्डर और झण्डा बैनर लेकर बैलगाड़ियों से पाँच किलोमीटर का बिरोध यात्रा निकाला। यह मंहगाई के खिलाफ बिरोध यात्रा कांग्रेस भवन से शेरे चित्तु पाण्डेय चौराहा से होते हुए सतीश चन्द्र कालेज,से चन्दशेखर आजाद नया चौक से रामलीला मैदान होकर गाँधी चौक शहर से महिला हास्पिटल से रेलवे स्टेशन पर पँहुच कर धरना सभा में परिवर्तित हो गयी।धरना सभा की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय ने कहा कि मोदी और योगी सरकार में सिर्फ मँहगाई का ही विकास हुआ है,बहन प्रियंका गांधी के नेतृत्व में आज कांग्रेसी सड़क पर संघर्ष करने को तैयार है। इन्टक के प्रदेश उपाध्यक्ष मुन्ना उपाध्याय ने कहा कि डीजल और पेट्रोल के मूल्यों की बढ़ोत्तरी से किराया और माल भाड़े में अन्तर आने से खाने पीने और जीवन रक्षक दवाएँ भी मँहगी हो गई है।व्यापार प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष ऊषा सिंह और कांग्रेस के बरिष्ठ नेता फुलबदन तिवारी ने कहा कि मोदी जी अपने पूंजीपतियों मित्रों को ध्यान में रखकर रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली सामग्रीयों के मूल्यों में बढ़ोत्तरी कर रहें हैं जो निन्दनीय है।महिला कांग्रेस की प्रदेश महाससचिव पूनम पाण्डेय ने कही कि पेट्रोल और डीजल की लड़ाई में सरसों तेल और घरेलू गैस ने बाजी मार ली है, देश में आज तक 200 रू.पार सरसों तेल नहीं हुआ था।सबसे सस्ता किसानों की गेहूँ और चावल है।पिछड़ा प्रकोष्ठ विभाग के जिलाध्यक्ष दिनबन्धु यादव ने कहा कि मँहगाई डायन आम जन के जीवन यापन को डंस रही है, इससे निजात सिर्फ कांग्रेस ही दीला सकती है।विरोध धरना प्रदर्शन यात्रा में प्रमुख रूप से विनोद सिंह, हरिकेन्द्र सिंह,सन्तोष चौबे, शाहिद अल्ली खां,डाँ.विजया नन्द,राजनारायण उपाध्याय, प्रेम नाथ शुक्ला, आन्नद मिश्रा,गिरीश कान्त गांधी,अबुल फैज, मदन कुमार यादव, प्रदीप तिवारी, मुखिया पाण्डेय,भरत चौहान, अभिषेक पाठक, विपिन पाण्डेय, लालू बिन्द, अंजनी चौबे, प्रेमकुमारी यादव,विवेक ओझा, अमरनाथ गिरी,गौतम राजभर, अनिश यादव,कमलेश यादव,रोहित यादव, आशीष राजभर,पिन्टू यादव, विश्वजित शर्मा, मुलायम बिन्द,सोनम बिन्द,संतोष चौरसिया,सुनिल कुमार, दुर्गेश कुमार सिंह,ओमप्रकाश सिंह, आर. अजय राजभर,ज्ञानेश्वर प्रजापति सहित सैकड़ो कांग्रेस जन उपस्थित थे। सभी आगन्तुकों के प्रति आभार प्रकट पूनम पाण्डेय ने और संचालन पिछड़ा प्रकोष्ठक विभाग के जिलाध्यक्ष दिन बन्धु यादव ने किया।