आफताब आलम

आजमगढ़। मार्टिनगंज तहसील में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक आदिल शेख के नेतृत्व में पंचायत चुनाव में गुंडागर्दी और लोकतंत्र की हत्या का आरोप लगा इसके विरोध में गुरुवार को मार्टीनगंज तहसील पर हजारों की संख्या में सपाइयों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक आदिल शेख के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के खिलाफ जम कर नारेबाजी की पूर्व विधायक आदिल शेख ने कहा कि भाजपा राज में चुनाव में जो कुछ हुआ, उसकी कोई कल्पना नहीं की थी। आठ जुलाई को प्रमुख पद के नामांकन के समय विपक्ष के प्रत्याशी, प्रस्तावक , समर्थकों ,महिलाओं के साथ शर्मनाक घटना हुई पूर्व विधायक ने कहा क्षेत्र पंचायत सदस्य को धमकाया गया बाद में ब्लाक प्रमुख ई के मतदान के लिए मुकदमे दर्ज किए गए भाजपा सरकार में सरकारी मशीनरी और सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र का गला घोटा है इसको लेकर सपा अपनी आवाज बुलंद करेगी कहां भाजपा सरकार में जंगलराज है अपराधी बेलगाम हो गए हैं लूट हत्या डकैती की वारदातें बढ़ गई है आमजन सुरक्षित नहीं है यही नहीं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष माता प्रसाद पांडे के साथ धक्का-मुक्की और चोट पहुंचाने की कोशिश की गई। इन घटनाओं से जाहिर है कि योगी सरकार में लोकतंत्र को कुचल दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसानों को उनकी फसलों का लाभकारी मूल्य दिया जाए। प्रदेश के किसानों का गन्ने का बकाया भुगतान तत्काल दिया जाए। किसानों के ऊपर थोपे जा रहे काला कानून को तत्काल वापस लिया जाए। बढ़ती महंगाई डीजल ,पेट्रोल, रसोई गैस, खाद ,बीज कीटनाशक दवाएं, कृषि यंत्र पर बढ़े मूल्य पर रोक लगाई जाए। धरना प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व मंत्री रामाश्रय विश्वकर्मा,पूर्व मंत्री रामदुलार, विधानसभा अध्यक्ष रामाश्रय चौहान, राजभर , रामसकल महा प्रधान, साहब, पप्पू प्रधान, सिकंदर, विभूति सरोज, ,रामचेत यादव, धर्मेंद्र यादव, महेंद्र यादव ,तेज बहादुर यादव ,दीपक राय, रजनीकांत यादव , रामू राजभर, प्रमोद ,शिवम यादव, शिव मोहन यादव ,आफताब अहमद ,राम रामदुलार राजभर, राम सिंगार यादव, आशा राजभर ,विश्वनाथ राजभर, मनीष कुमार, बिलाल अहमद आदि शामिल रहे।