Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
राजेश सिंह
आजमगढ़ । अतरौलिया ब्लाक पर 1990 से कार्यरत ग्राम विकास अधिकारी अरविंद सिंह 31 जुलाई 2021 को सेवानिवृत्त हो गए। सेवानिवृत्त होने के उपरांत ब्लॉक परिसर में उनके सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव एवं विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी विनोद कुमार बिंद रहे। काफी समय तक सेवा देने वाले ग्राम विकास अधिकारी अरविंद सिंह को अंग वस्त्र देकर खंड विकास अधिकारी व ब्लाक प्रमुख चंद्रशेखर यादव ने सम्मानित किया। सेवानिवृत्त हुए अरविंद सिंह को ब्लॉक के कर्मचारियों ने भी माला पहनाकर स्वागत किया, तथा उनके कार्यों की सराहना की। अपने स्वागत से अभिभूत अरविंद सिंह सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।