सुधीर अस्थाना

मेहनगर आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की जयंती पर समाजवादी पार्टी विधानसभा मेहनगर संगठन द्वारा साइकिल यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शिरकत की। साइकिल यात्रा सपा कार्यालय से प्रारंभ होकर, नहर चौक से लखरांव पोखरा, गहुनी, ब्लॉक कार्यालय से तहसील मुख्यालय पहुँची। जहां समाजवादी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सपा विधायक कल्पनाथ पासवान ने कहा कि भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गयी है । मंहगाई आसमान छू रही है। पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में बृध्दि से आम जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। अधिवक्ता अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि डीजल और पेट्रोल के मूल्यों में बृध्दि का असर किसानों और आम उपभोक्ताओं पर पड़ा है। साइकिल रैली  विधायक कल्पना पासवान के नेतृत्व में की गयी। इस रैली में पूर्व सांसद दरोगा प्रसाद सरोज, पूर्व विधायक बृजलाल सोनकर, लाल बिहारी यादव, एमएलसी नरेन्द्र सरोज ऊर्फ पहलवान, हंसराज यादव, वीरेंद्र यादव, अनिल वर्मा एडवोकेट, अदालत सरोज, ओम प्रकाश यादव, रामा यादव, अशोक यादव आदि प्रमुख लोगों ने भाग लिया।