मोहम्मद अकलेन
फूलपुर स्थित मंगलबाज़ार में बृहस्पतिवार की रात रिलायंस कंपनी के टावर के पैनल में शार्ट शर्किट के चलते अचानक आग लगने से पूरा पैनल जल कर राख हो गया। इसके चलते रिलायंस का नेटवर्क पूरी तरह ठप हो गया है। आग लगते टावर के आस पास अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया, लोगों ने समरसेबल चलाकर आग पर काबू पाया। कस्बे के मंगलबाज़ार में रिलायंस कंपनी का टावर स्थापित है। इस टावर से सैकड़ो गांव का नेटवर्क जुड़ा है। रात 8 बजे रिलायंस टावर के पैनल से आग की लपटें निकलने लगी। आग देखकर लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही पैनल फुंकने से आसपास गहरा धुआं फैल गया। पड़ोस के लोगाें ने घर में लगा समर सेबल चलाकर आग को बुझाया तब तक टावर की पूरी मशीन जल कर नष्ट हो गई। इसके चलते फूलपुर क्षेत्र के पूरे इलाके में रिलायंस का नेटवर्क पूरी तरह ध्वस्त हो गया है, आग के धुएं के कारण बुजुर्गों को सांस लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।