पिन्टू सिंह
(बलिया) बलिया जनपद के रसड़ा तहसील क्षेत्र के सेंट फ्रांसिस चर्च, परसिया, चर्च में रविवार को ईसाई पुरोहितों के संरक्षक सेंट जॉन मेरी वियानी का पर्व बड़ी सादगी पूर्वक एवं कोविड प्रोटोकॉल के अंतर्गत मनाया गया।
मिस्सा बलिदान के दौरान ही परसिया चर्च के तीनों पुरोहितों के लिए विश्वासियों ने प्रार्थना किया। मिस्सा पूजा के बाद चर्च में ही एक छोटा सा सांस्कृतिक कार्यक्रम, इन पुरोहितों के सम्मान में रखा गया था।
आज नेशनल यूथ दिवस भी मनाया गया जिसमें इस पल्ली के युवाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।
पल्ली पुरोहित श्रद्धेय फादर मैथ्यू कयानी ने सभी पल्लीवासियों को आशीर्वाद देते हुए, इस दिन के लिए आभार प्रकट किया।
इसी तात्पर्य में, पिछले रविवार को ????? ??????? ??? अर्थात बुज़ुर्ग दिवस मनाया गया।इसमें 50 से अधिक Grand Parents ने भाग लिया। चर्च सबकी परवाह करता है अतः सन्त पापा का आदेश था कि पूरे विश्व में चर्च के द्वारा ????? ??????? ??? मनाया जाये, उन्हें सम्मानित किया जाये तथा उन्हें आभास दिलाया जाये कि वे Neglected, Unwanted और Out dated नहीं हैं।बल्कि वे हमारे रक्षक और guide हैं। उस दिन सभी grand Parents के लिए विशेष प्रार्थना किया गया। पल्ली पुरोहित फादर मैथ्यू कयानी ने सभी को अंग वस्त्रों से सम्मानित किया।हमारे बुज़ुर्गों ने अपने अनुभवों को साझा किया जो आज की पीढ़ी के लिए जीवन के lessons हैं।
इस कार्यक्रम से हमारे बुज़ुर्ग काफी खुश थे और अपने आप को पुनः महत्वपूर्ण महसूस करने लगे।