अंजय यादव
आजमगढ़ : रौनापार थाना क्षेत्र के केवटहिया गांव में शनिवार की रात को आठ बजे रात मे सात वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ गांव के ही एक 10 वर्षीय लड़के ने बहला-फुसलाकर दुष्कर्म किया। पीड़िता के चाचा की सूचना पर पहुंचे थानाध्यक्ष रौनापार जितेंद्र कुमार सिंह ने आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर दोनों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया। रौनापार थाना के केवटहिया गांव की एक सात वर्षीय नाबालिक लड़की रात में 8:00 बजे के लगभग अपने घर के सामने खेल रही थी। तभी पड़ोस का ही भीमा पुत्र बिरजू उम्र 10 वर्ष पैसे की लालच देकर उसे बगल के ही किशुनदेव निषाद की पक्की लैट्रिन में ले गया, और बहला-फुसलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म की शिकार लड़की अपने घर पहुंची, और अपनी मां से दुष्कर्म के बारे में बताया। लड़की के चाचा ने हंड्रेड डायल को सूचना दी। जिस पर थानाध्यक्ष  जितेंद्र कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और आरोपी भीमा को गिरफ्तार कर लिया । नाबालिक लड़की से बलात्कार की सूचना पाते ही क्षेत्राधिकारी सगड़ी महेंद्र नाथ शुक्ला और एसपीआरए सिद्धार्थ भी पहुंच गए। रौनापार थाना पुलिस ने रविवार को मुकदमा दर्ज कर दोनों को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए भेज दिया है।