(बलिया) वर्षो से बाढ़ का दंश झेल रहा बलिया एक बार फिर बाढ़ का दंश झेलने को मजबूर है। नदियों में अचानक बाढ़ का पानी बढ़ने से हाहाकार मच गया है। कई गांव करोड़ो रूपये के बाढ़ रोधक पोजेक्ट के आगे पानी मे विलीन होने को आतुर है। आज बलिया पहुंचे जलशक्ति मंत्री डॉ महेंद्र सिंह ने कलेक्ट्रेट सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान बाढ़ और बाढ़ रोधक प्रोजेक्ट का, समय रहते पूरा न होने के सवाल पर योगी सरकार में प्रदेश के लोगो को बाढ़ से सुरक्षित होने का दावा करते हुए कहा कि गूगल पर सर्च कर के देखे गूगल बताये गा। अब सवाल ये उठता है कि मीडिया तो गूगल पर सर्च कर के देख लेगा लेकिन उन ग्रामीणों का क्या होगा जिन्हें हर साल बाढ़ रोधक को लेकर करोड़ो रूपये के लागत से बचाने का दावा किया जाता है। क्या उन बाढ़ प्रभावित लोगों को भी गूगल पर ही घर बना लेना चाहिए। जवाब जो भी मिला हो लेकिन बलिया के लोगो के लिए सवाल वही का वही है।