वाराणसी 24 अगस्त, 2021; रेलवे प्रशासन द्वारा यात्री जनता की सुविधा हेतु निम्नलिखित साप्ताहिक विशेष गाड़ियों के संचलन अवधि विस्तार अगले आदेश तक निम्नवत् किया जायेगा।
– 09057 ऊधना-बनारस साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 03 सितम्बर, 2021 से अगले आदेश तक प्रत्येक शुक्रवार को किया जायेगा।
– 09058 बनारस-ऊधना साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 05 सितम्बर, 2021 से अगले आदेश तक प्रत्येक रविवार को किया जायेगा।
– 09451 गांधीधाम-भागलपुर साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 03 सितम्बर, 2021 से अगले आदेश तक प्रत्येक शुक्रवार को किया जायेगा।
– 09452 भागलपुर-गांधीधाम साप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन अवधि का विस्तार 06 सितम्बर, 2021 से अगले आदेश तक प्रत्येक सोमवार को किया जायेगा।
जनसम्पर्क विभाग, पूर्वोत्तर रेलवे,वाराणसी
अशोक कुमार
जनसम्पर्क अधिकारी,वाराणसी