सुधीर अस्थाना
आजमगढ़। मेहनगर तहसील अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा के नेतृत्व में शुक्रवार को संवैधानिक अधिकार के तहत जातीय जनगणना कराने के लिए महामहिम राज्यपाल उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित करते हुए उप-जिलाधिकारी मेहनगर  प्रियंका प्रियदर्शिनी को ज्ञापन  सौपा। इस मौके पर बोलते हुए तहसील बार अध्यक्ष श्री वर्मा ने बताया कि संविधान में पहले से ही उल्लिखित धाराओं में एक मूलभूत अधिकारों के तहत जातीय जनगणना का अधिकार भारत में निवास करने वाले सभी समुदाय को उनकी संख्या के आधार पर जानने का हक सुरक्षित होना चाहिए। इसके लिए हम वर्तमान सरकार और राज्यपाल महोदय से मांग करते हैं कि भारत के सभी जातियों  की जनगणना कराते हुए संविधान प्रदत्त अधिकार दिलाया जाना आवश्यक है। इस अवसर पर अधिवक्ता पूर्व बार अध्यक्ष बिनोद सिंह, राजबहादुर सिंह, रविंद्र नाथ सिंह, अशोक यादव ,राजनाथ यादव, शोभनाथ यादव, विरेंद्र पासवान, हेमंत राय, रामनिवास यादव, रामदरश राम, प्रमोद कुमार दुबे आदि विद्धान अधिवक्ता उपस्थित रहे।