Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
राजेश सिंह
आजमगढ़ । प्रदेश में बढ़ रहे अपराध के रोकथाम के लिए सोमवार को क्षेत्र के सभी हल्को में नारी सशक्तिकरण के माध्यम से महिलाओं व लड़कियों को जागरूक किया गया ।महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में बताया गया जिसमें यह बताया गया कि महिलाएं अब किसी मामले में पुरुषों से कम नहीं है उनके साथ किसी भी प्रकार का भेदभाव नहीं होना चाहिए। महिलाओं पर हो रही हिंसा को रोकने के लिए महिलाओं को स्वयं आगे आना होगा जिसके लिए प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं संचालित की है जैसे 1090,181,112,1076,1098,102,108 के अलावा महिलाएं थाने का नंबर भी डायल कर अपनी सुरक्षा कर सकती हैं । इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों द्वारा क्षेत्र में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। महिलाओं को सशक्त बनने एवं प्रत्येक परिस्थिति में अपना मनोबल न गिरने देने की प्रेरणा दी गयी। महिला पुलिस कर्मियों द्वारा बताया गया कि लड़कियों को लड़को की तरह सभी सुविधाएं प्रदान कर उनको हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना होगा।नारी शशक्तिकरण को लेकर सभी महिलाओं को जागरूक किया गया।महिला शशक्तिकरण कि जानकारी दी गयी । सरकार महिलाओं को शुरक्षा देने के लिए गाँव गाँव कैंप लगाकर लगाकर अधिक से अधिक लोगों को जानकारी दे रही कि वह अपनी सुरक्षा के लिए जागरूक रहे। कोई भी अगर परेशान करे तो उपयोगी नंबरों पर काल कर कार्यवाही कर सकती है। महिला पुलिस कर्मियों ने बताया कि किस प्रकार से महिलाओं को जागरूक रहना होगा और पुलिस का सहयोग ले सकती है। इस मौके पर उप निरीक्षक, कांस्टेबल समेत महिला पुलिसकर्मी भी मौजूद रही।