पिन्टू सिंह

(बलिया) यूपी के बलिया जिले के रसड़ा कोतवाली के समीप पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी का सोमवार को गांधी पार्क में कार्यकर्त्ताओ ने भव्य गाजा बाजा व फूलों के साथ स्वागत किया।
स्वागत समारोह में अम्बिका चौधरी ने राष्ट्रीय नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा सर्व समाज को जोड़ने की मुहिम को सफल बनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने अपने साढ़े चार साल के कार्यकाल में अलोकतांत्रित एवं असंवैधानिक कृत्यों को अंजाम देने वालों को संरक्षण दिया जिसका खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा।
भाजपा ने अपने शासन काल में झूठ बोलकर जनता को बरगलाने का कार्य किया। यह सरकार गुंगी व बहरी हो गई है। जनता आने वाले 2022 के चुनाव में इस सरकार को सत्ता से बेदखल कर देगी और सपा को सत्तीशीन करेगी। जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी ने कार्यकर्त्ताओ को समाजवादी पार्टी के जनपयोगी कार्यक्रमों की जानकारी दी और कहा कि भाजपा सरकार  किसानों, नौजवानों के साथ वादाखिलाफी की। यदि सपा सरकार में आयी तो नौजवानों की बेरोजगारी की समस्या दूर होगी व किसानों के उपर थोपे जा रहे काले कानून से निजात मिलेगी। इस मौके पर चन्द्रशेखर सिंह,राणा सिंह, बदरूदुजा उर्फ बब्लू, उत्तीर्ण पाण्डेय चंद्रमा सिंह, आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता विजयशंकर यादव व संचालन बीरबल राम ने किया।