पिन्टू सिंह
(बलिया)यूपी के बलिया जिले में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संभावित रसड़ा आगमन की प्रशासनिक तैयारियां युद्ब स्तर भी शुरू कर दी गई हैं। मुख्यमंत्री के आगमन के मद्देनजर जिलाधिकारी अदिती सिंह ने शुक्रवार को एसडीएम रसड़ा प्रभुदयाल के साथ रसड़ा रामलीला मैदान तथा बाबा रामदल पीजी कालेज पकवाइनार व डायट पकवाइनार के मैदान का धरातलीय निरीक्षण किया तथा सभा स्थल व हेलीपैड बनाये जाने संबंधी अनेक विन्दुओ पर प्रशासनिक अधिकारियों से बातचीत किया निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने नगपुरा ग्राम के टौंस नदी पर नव निर्मित पुल का भी निरीक्षण किया। इस दौरान छोटी काशी रसड़ा ऐतिहासिक रामलीला मैदान में नगर पालिका द्वारा साफ-सफाई व पानी निकासी की व्यवस्था शुरू कर दी गई है।
हालांकि इस संबंध में कार्यवाहक अध्यक्ष व ईओ से जानकारी करने के लिए फोन किया गया दोनों लोगों का फोन नहीं लगा।