सुधीर अस्थाना
(मेहनगर) आजमगढ़। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मेहनगर तहसील सभागार में ग्राम स्तरीय कर्मचारियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में मतदाता सूची में नवीन प्रविष्टियों को सम्मिलित करने और मृतकों के नामों के विलोपन की जानकारी दी गई । इस दौरान ब्लू पर्ल प्रक्रिया की जानकारी देते हुए बताया गया कि सभी बीएलओ घर घर जाकर 18 वर्ष से उपर के लोगों का नाम जोड़े।  विवाह के बाद जो महिलाएं अपने घर चली गयी हों, और मृतकों के नामों को काट दें। तत्पश्चात नियमावली की अवश्य जांच कर लें। किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शिनी और तहसीलदार रानी गरिमा जायसवाल उपस्थित थीं।