सुधीर अस्थाना

(मेहनगर) आजमगढ़। स्थानीय नगर पंचायत वार्ड नम्बर-3 के निवासी 45 वर्षीय कन्हैया उर्फ़ बेदी पुत्र चतुर्घुन मौर्या की मृत्यु सांड की चपेट में आने से हो गयी। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति मोटरसाइकिल द्वारा  किसी कार्य से जिला मुख्यालय गया हुआ था। बीती रात लगभग 10 बजे पोस्ट आफिस मुख्यालय के निकट सांड की चपेट में आ गया। समय पर चिकित्सा सुविधा न मिल पाने से उसकी मौत हो गई । मृतक की दो लड़कियां सपना और परी और एक लड़का अभिमन्यु है। पत्नी सुनीता यह ख़बर सुनकर सदमे में है। मृतक अनाज का कारोबारी था। शव को कोतवाली पुलिस ने पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया है।