पिन्टू सिंह
(बलिया) उत्तर प्रदेश मऊ जनपद के रतनपुरा निवासी संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 240 वाँ रैंक प्राप्त करने वाले अभिषेक कुमार सिंह के पिता श्री बालमुकुंद सिंह को नगरवासियों ने फूल माला पहना कर के उनके आवास पर अभिनंदन किया । तथा उन्हें अभिषेक कुमार सिंह की शानदार सफलता पर ढेरों बधाई दी गई।
भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य एवं माटी कला बोर्ड के पूर्व सदस्य हरेंद्र कुमार प्रजापति के मार्ग निर्देशन में यह स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रमुख रुप से हिन्दी दैनिक आज अखबार के वरिष्ठ संवाददाता फतेह बहादुर गुप्त ,भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री रामाश्रय मौर्य ,भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष दुर्गेश कुमार वर्मा,समाजसेवी विश्वनाथ प्रताप सिंह , बी पी सिंह, विपिन कुमार वर्मा ,भगवान दास गुप्त प्रमुख थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.