मेहनगर थाना क्षेत्र के दामां ग्राम में सर्प दंश से महिला की मौत, कमरे में कैंडी निकालने के दौरान हुई घटना

सुधीर अस्थाना
(मेहनगर) आजमगढ़। मेहनगर थाना क्षेत्र के दामां ग्राम में सर्प के काटने से एक महिला की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि 45 वर्षीय अनिता पत्नी बुधिराम बीती शाम खाना बनाने के लिए कंडी निकाल रही थी, तभी उसे सर्प ने काट लिया। परिजनों ने उसे तत्काल लालगंज के एक निजी चिकित्सालय में ले गए जहाँ उसका सम्भव नहीं हो सका। परिजनों ने उसे जौनपुर के एक चिकित्सालय में भर्ती भर्ती कराया किन्तु देर हो जाने के कारण उसे बचाया नहीं जा सका। ग्राम प्रधान ने इस घटना की सूचना प्रशासन को दे दी है।