Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
मोहम्मद अकलेन
आजमगढ़ । पवई विधानसभा के हर बूथ पर युद्ध कार्यक्रम के तहत गुरुवार को समीक्षा प्रभारी विवेक सिंह व पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव के नेतृत्व में अनवरी पब्लिक स्कूल में सेक्टर बैसाडीह में बूथ अध्यक्ष के साथ समीक्षा कार्यक्रम संपन्न हुआ। कहा गया कि सेक्टर प्रभारी बूथ अध्यक्ष अपने अपने बूथ सदस्यों के साथ मेहनत और लगन से कार्य करे। विवेक सिंह ने बताया कि कार्यकर्ता बूथ अध्यक्षों और समाजवादी कार्यकर्ताओ की मेहनत से ही आगामी 2022 में हम विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेंगे। और अखिलेश यादव को दोबारा मुख्यमंत्री बनाएंगे। पूर्व विधायक श्याम बहादुर यादव ने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई बेरोजगारी भ्रष्टाचार किसानों पर अत्याचार महिलाओं पर उत्पीड़न आम बात हो गई है। भाजपा सरकार की तानाशाही से प्रदेश जनता ऊब चुकी है।इसलिए हर बूथ अध्यक्ष व सेक्टर प्रभारी अपने अपने क्षेत्र में जाकर पार्टी की नीतियों के बारे में बताये। जनता की समस्याओं को सुनकर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी को अवगत कराये। इस अवसर पर रावेन्द्र यादव, अजीत राव, कैलाश यादव, शफीक खान, पूर्व प्रधान नदीम शेख, शमीम खान समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।