रिपोर्ट, आफताब आलम
आजमगढ़ : पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने कड़ा एक्शन लेते हुए मेहनाजपुर थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है, थानाध्यक्ष पर आरोप है कि थानाध्यक्ष ने समय रहते दुष्कर्म पीड़िता का मुकदमा नहीं दर्ज किया था, जब मुकदमा दर्ज नहीं हुआ तो नाराज महिला ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या कर लिया, जब पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह को इस बात की जानकारी हुई, तो कड़ा एक्शन लेते हुए थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया है, वही पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व आजमगढ़ के सांसद अखिलेश यादव ने ट्वीट कर जहां दुख जताया है, उन्हें सरकार पर भी निशाना साधने का कार्य किया है । बता दें कि पुलिस  मेंहनाजपुर थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के परिजनों का आरोप है, कि 5 अक्टूबर को कुछ लोग घर में महिला को खींचकर प्राथमिक विद्यालय के पीछे ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किये। विरोध करने पर आरोपियों ने उसे मारापीटा और जान से मारने की धकमी दी। इस मामले में पीड़िता द्वारा मेहनाजपुर थाने में तहरीर दी गयी थी लेकिन पुलिस ने मामले में कार्रवाई नहीं की। इसके बाद पीड़ित महिला परिवार के लोगों के साथ शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई थी। परिजनों के मुताबिक इसके बाद भी पुलिस ने आरोपी और उसके साथियों की गिरफ्तारी करने के बजाया उन्हें बचाने में लगी थी। इसी बीच शनिवार को महिला मेहनाजपुर थाने पहुंच गयी। वहां महिला ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही तो उसे अनसुना कर दिया गया। इससे नाराज होकर महिला ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। महिला के जहर निगलते ही पुलिस के हाथ पांव फूल गए। पुलिस आनन फानन महिला को लेकर जिला अस्पताल के लिए रवाना हुई। अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गयी। अस्पताल में परीक्षण के बाद पुलिस ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत होते ही पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने तत्काल प्रभारी थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया तथा मुकदमें में धारा 306 तरमीम करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी। इन सब के बीच आजमगढ़ सांसद व सपा मुखिया अखिलेश यादव ने ट्वीट कर घटना पर दुख जताया और इसे भाजपा सरकार के मुंह पर करारा तमाचा करा दिया। उन्होंने मांग किया कि इस मामले में दोषी अधिकारियों के साथ ही दोषियों के खिलाफ काठोर कार्रवाई की जाय। अखिलेश यादव के ट्वीट के बाद सपाई सरकार पर हमलावर दिखे