शैलेश सिंह
बैरिया(बलिया) संपूर्ण क्रांति के प्रणेता, समाजवाद के पुरोधा जयप्रकाश नारायण की 119 वी जयंती पर विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक अलग अंदाज में सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ बैरिया से लगभग दो हजार मोटरसाइकिल के साथ जयप्रकाश नारायण अमर रहे का नारा लगाते हुए बैरिया,सोनबरसा, टोला सिवन राय, मठ जोगिंदर गिरी, चांद दियर,अठगांवा होते हुए जयप्रकाश नगर पहुंचे, और लोकनायक को कार्यकर्ताओं के साथ माल्यार्पण किया।इसके बाद आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए विधायक सुरेंद्र सिंह ने कहा कि लोकनायक को प्रणाम करने के बाद भारत के राजनीति में एक पवित्रता व साहस का परिचय दूंगा। अभी तो हमको इस धरती को भू माफियाओं, लुटेरों व पशु चोरों से बचाना है। वक्त आएगा तो देश को भी आतंकियों से बचाउंगा। जेपी हमारे आदर्श हैं। इस महामानव के पद चिन्हों पर चलकर किसी भी पद को जनहित मे लात मार सकता हूँ।विधायक ने कहा कि समाज से भ्रष्टाचार का समूल खात्मा ही मेरा उदेश्य है। मैं उस मिट्टी में पैदा हुआ हूं जहां जेपी जैसे महामानव का जन्म हुआ है, और वह पूरे जीवनकाल मे आम जनमानस के लिए लड़ते रहे। अपने लिए कभी भी किसी पद को स्वीकार नही किया। राजनीतिक क्षेत्र में लोगों के चाहने के बाद भी उन्होंने किसी पद को स्वीकार नहीं किया। यही नहीं बल्कि उन्होंने अपने पास जो कुछ भी था। वह सब आम लोगों में बांट दिया। यदि ऐसे महामानव के धरती पर मैं विधायक हूं। तो मेरा दायित्व और भी बढ़ जाता है। उनके आदर्शों के अनुरूप ही कार्य कर, मैं समाज को एक अलग संदेश देना चाहता हूं।गोरक्ष प्रान्त के उपाध्यक्ष साकेत सिंह सोनू,निखिल उपाध्याय,मणिभूषण सिंह,दिपू सिंह,धुमेन्द्र सिंह,गोलु पाण्डेय,पवन सिंह,पीन्टू पाण्डेय,रामबालक सिंह,बबलू मिश्रा,दिलिप सिंह,मदन सिंह,नन्दन सिंह सिंह सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल रहे ।