बलिया।नगर पालिका परिषद के खिलाफ नगर के लोगों ने नगर की समस्याओं को लेकर पालिका परिषद पहुंचे। लेकिन वहां पर कोई भी अधिकारी मौजूदगी न होने के कारण उन्होंने वहीं पर धरना प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नगर पालिका चेयरमैन व अधिशासी अभियंता के खिलाफ नारे भी लगाया। और उन्होंने बताया कि नगर पालिका परिषद नरक पालिका हो चुका है। लगातार कई वर्षों से नालियों में जलजमाव लगा है साथ ही सड़कों पर बरसात का पानी लगा है इसके खिलाफ नगर के लोगों में आक्रोश है। यदि हमारी मांगों को जल्द निवारण नही किया गया तो आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। जिसकी सारी जिम्मेदारी नगर पालिका परिषद होगी। इनकी मांगे कुंवर सिंह चौराहा से बहादुरपुर कटहर नाला पुल एवं नालियों का सफाई, मिढढी होटल के पीछे भारी गंदगी अंम्बार लगा है , सभी वार्डों में जलजमाव को निकाला जाए, मच्छर भगाने के लिए चुना का छिड़काव प्रतिदिन किया जाए व अन्य समस्याओं को जल्द से जल्द निवारण किया जाए !।इस दौरान चंदन यादव, नितेश कुमार यादव ,आलोक भारती, आदित्य सिंह, प्रशांत, शेखर ,रोहित यादव ,अनिल गिरी ,शुभम व दर्जनों लोग रहे मौजूद।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.