बांसडीह / बलिया – एक तरफ जहां ज्यादा बारिश की वजह से जलजमाव के कारण किसान परेशान हैं।वहीं सरयू ( घाघरा ) नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि हो रही है।वहीं एस डी एम मा पांडेय ने बाढ़ प्रभावित गांवों का जायजा लिया।साथ ही नाव वैगरह की तत्काल व्यवस्था का निर्देश दिया।जलस्तर वृद्धि की बात करें तो गंगा तथा सरयू ( घाघरा ) दोनों नदियां बढ़ाव पर हैं। शाम चार बजे गंगा नदी के गायघाट गेज पर 54.770 मापा गया।जब कि खतरा बिंदु न्यूनतम 57.615 एवं अधिकतम 60.390 है। सरयू ( घाघरा ) नदी के जलस्तर में भी लगातार वृद्धि हो रही है। मंगलवार के शाम चांदपुर गेज पर58.160घटाव मापा गया।जब कि न्यूनतम 58.00 व अधिकतम 60.24 है। एसडीएम बांसडीह सीमा पांडेय ने पर्वतपुर,चाँदपुर,कोलकला,खेवसर, सुअरहा आदि गांवों का न केवल दौरा किया बल्कि लोगों की हो रही परेशानी के बारे में भी पूछा। एस डी एम ने कहा कि शासन स्तर से जो भी सुविधा होगी उसे मुहैया कराया जायेगा। कहा कि बारिश की वजह से तमाम दिक्कतों का सामना करना पड़ा।अब नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। ऐसे में जो भी होगा हरसंभव प्रयास कर मदद मिलेगी। धैर्य की जरूरत है।उन्होंने बाढ़ ग्रस्त इलाको में नाव की ब्यवस्था कराने का निर्देश सम्बंधित लेखपालों को दिया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.