बलिया। उप्र रसोइयां कर्मचारी संघ ने कलेक्ट्रेट से जुलूस निकालकर बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान रसोइयों ने अपने आठ माह से लंबित मानदेय भुगतान करने व मानदेय बढ़ाने की मांगी की। रसोइयों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी लगाये। धरना प्रदर्शन में राज्य कर्मचारी महासंघ ने भी भागीदारी की। रसोइयों ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित पत्रक जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाध्यक्ष रेनू शर्मा ने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास का नारा देकर सत्ता में आयी है किंतु रसोइयों का मानदेय 1500 महीने मिल रहा है वो भी वर्ष में 10 माह का ही दिया जाता है। मानदेय सम्मानजनक दिया जाए और 12 माह मानदेय दिया जाए। कहा कि रसोइयों का आठ माह का मानदेय लंबित है उसे तत्काल आहरित किया जाए। राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष अजय कुमार यादव ने कहा कि रसोइयों को कम से कम 18 हजार मानदेय दिया जाए। दीपावली और छठ सहित अन्य त्योहारों को देखते हुए रसोइयों का लंबित मानदेय तत्काल दे देना चाहिए। संघ की मंत्री विमला भारती ने कहा कि सरकार अपने संकल्प पत्र के अनुसार रसोइयों को नियमित करते हुए मानदेय बढ़ाना चाहिए। संरक्षक चंद्रमा प्रसाद ने कहा कि रसोइयों को सम्मानजनक मानदेय मिलना चाहिए तथा पूरे वर्ष यानि 12 माह का मानदेय सरकार दें। इस अवसर पर संरक्षक रामाश्रय, राजेश रावत, प्रताप नारायण उपाध्याय, रामनाथ पासवान, मतीउर्रहमान, संजय तिवारी, संत सिंह, रामप्रकाश श्रीवास्तव, संजू, मंजू, बिंदू, रमावती, गुड़िया, संध्या, लक्ष्मी, कंचन शर्मा, मीना शर्मा, सुंदरी, कंचन वर्मा, मुन्नी, रीता रंजय यादव आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष अजय कुमाार यादव व संचालन राजेश रावत ने किया।