Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
वरूण सिंह
(मुबारकपुर),आजमगढ़ । मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत सठियांव बाज़ार में शुक्रवार को अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के तत्वावधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने की रणनीतियों पर विस्तार पूर्वक चर्चा की गई। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी के निर्देशन पर पूरे प्रदेश में प्रशिक्षण का कार्यक्रम आयोजित कर कांग्रेसियों को गांव में जाकर जनता से रुबरु होते हुए कांग्रेस की नीतियों के बारे में बताना और समझाना है। इसी कड़ी में सठियांव बाजार में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें प्रशिक्षक पंकज मिश्रा, गिरीश गर्ग, गिरीश सन्त यादव, मेराज वली ने कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसियों को कांग्रेस के इतिहास पर विस्तार पूर्वक प्रकाश डाले, इसके अलावा उत्तर प्रदेश किसने बिगाड़ा,आर एसस और भारतीय जनता पार्टी का काला सच उजागर किया। इसके अलावा सोसल मीडिया,बूथ मैनेजमेंट,के बारे में भी प्रशिक्षित किया। कांग्रेस पार्टी प्रदेश में सरकार बनाने के लिए पूरी तरह से कमर कसकर तैयार है। और प्रियंका गांधी के निर्देशन कांग्रेसी आगामी विधानसभा में अपनी जीत दर्ज करने के लिए।पूरी तरह से अभी से तैयारी में जूट गये है। कार्यक्रम का संयोजन उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव राम अवध यादव ने किया था। इस अवसर पर कांग्रेस नेत्री राना खातून, सबीहा अन्सारी,नेता जावेद मन्दे, शाहिद अहमद, देवमुनि राजभर, कन्हैया लाल गुप्ता, मुख्तार अहमद जे, सुनील सिंह आदि उपस्थित थे।