अतरौलिया, आजमगढ़। एनडीए समर्थित द्रौपदी मुर्मू को भारत का राष्ट्रपति चुने जाने पर अतरौलिया नगर पंचायत स्थित भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करके एक दूसरे को मिठाई खिलाई। जैसे ही भाजपा कार्यकर्ताओं को द्रौपदी मुर्मू को भारत का नया राष्ट्रपति चुने जाने की घोषणा हुई उत्साहित कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी करके एक दूसरे को मिठाई खिलाई। इस दौरान भाजपा नेता रमाकांत मिश्रा ने कहा कि आजादी के 75 वर्ष बाद एक आदिवासी महिला भारत के महामहिम पद पर चुनी गई है यह भारत देश के लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं की खूबी है जिसका पूरा श्रेय भारतीय जनता पार्टी एवं देश के प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र मोदी जी को जाता है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी की सोच रही है कि सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास। इस कथन को आज भारत में चरितार्थ होते देखा है। देश की एक आदिवासी समुदाय की महिला को भारतीय जनता पार्टी और एनडीए ने प्रत्याशी बनाया जो प्रचंड बहुमत से चुनाव जीती हैं और देश के सर्वोच्च पद पर आसीन हुई। इस मौके पर हरिभान पांडे, धीरज मिश्रा, रिंकू मोदनवाल, दुर्गा पांडे, समेत लोग मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.