फूलपुर। भाजपा जिला उपाध्यक्ष लालगंज हनुमन्त सिंह की उपस्थित में नगर स्थित दयानन्द सरस्वती विद्यालय में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक बीजेपी मण्डल अध्यक्ष भानु चौहान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें फूलपुर पवई विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिसमें जिला उपाध्यक्ष लालगंज हनुमन्त सिंह ने पार्टी द्वारा आजादी के 75 वा वर्ष पर हर घर तिरंगा फहराने का कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी द्वारा रखा गया है जिसके संक्षेप 15 अगस्त से पर्व पर हम भाजपा कार्यकर्ताओं को बृहद रूप प्रदान कर ढेड़ लाख तिरंगा फहराने का कार्य किया जाना है। हम सभी समर्थक पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता इसे पूरा करने के लिए गांव स्तर पर ग्रामीणों की बैठक कर गांव वासियो को प्रेरित ओर जागरूक कर हर घर तिरंगा फहराकर शहीद जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि देने का कार्य करें। वीर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि देने का यही शुभ अवसर है। हम सभी कार्यकर्ता पदाधिकारी फूलपुर पवई के आज से हर घर तिरंगा फहराने के कार्यक्रम की सफलता के लिये लग जाये। इस अवसर पर श्रीलाल यादव, राजन मौर्या, दुर्गेश अग्रहरि, विजय बहादुर, रत्नेश बिन्द सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.