– भोजपुरी कलाकार मनोज टाइगर ने लिया बाढ़ क्षेत्र का जायजा
महराजगंज, आजमगढ़। आजमगढ़ के नव निर्वाचित सांसद दिनेश लाल यादव देवरांचल के विकास के लिए अपने चुनावी संकल्प को धरातल पर उतारने के क्रम में लगातार प्रयास करते नज़र आ रहे है और अपने टीम के लोगों को निरंतर क्षेत्र में जाकर लोगों के बीच रह कर उनकी समस्याओं के निदान सम्बन्धी योजनाओं का संज्ञान लेने का निर्देश दे रखा है। इसी क्रम में षनिवार को भोजपुरी फिल्म के मशहूर कलाकार मनोज टाइगर उर्फ बताशा चाचा देवारा क्षेत्र का तूफानी दौरा किया। बाढ़ की चपेट में आने वाले गांव में जाकर लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में जानकारी लिया तथा उसके निदान के लिए एक महत्वपूर्ण कार्य योजना बनाकर उसे क्रियान्वित कराने की बात कही। इस अवसर पर क्षेत्र के विकास में अग्रणी भूमिका निभा रही संस्था देवारा विकास सेवा समिति के अध्यक्ष राम केदार यादव ने देवारा क्षेत्र की जनता के दुर्दिन दूर करने के उद्देश्य से देवारा में पधारने के लिए उनका अंग वस्त्र देकर स्वागत किया तथा देवारा क्षेत्र की समस्याओं के प्रति गंभीरता के लिए उनका आभार प्रकट किया। मनोज टाइगर ने बताया कि सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ ने देवारा क्षेत्र में खास तौर पर उन्हें भेजा है और कहा है कि देवारा क्षेत्र में पुल, बस, सड़क, सुविधा संपन्न अस्पताल आदि के लिए जल्द से जल्द काम शुरू हो जाएगा। इस मौके पर देवारा विकास सेवा समिति के प्रमुख पदाधिकारी रामचंद्र निषाद, रामदुलार यादव, विनोद यादव, विजय निषाद, चौधरी यादव, हरेंद्र यादव आदि लोग मौजूद रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.