– यूथ-20 चौपाल का हुआ आयोजन
मऊ। रविवार को यूथ-20 (वाई-20) चौपाल का आयोजन किया गया जिसमें छपरा विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति हरिकेश सिंह, यूथ-20 इंडिया के आधिकारिक प्रतिनिधि शक्ति सिंह सहित जिले के ग्राम प्रधान, मीडियाकर्मियों, गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही। भारत सरकार की वाई-20 इंडिया के आधिकारिक प्रतिनिधि शक्ति सिंह ने कहा कि इस वर्ष जी-20 का आयोजन भारत के साथ-साथ पूरे विश्व के लिए महत्वपूर्ण है। आज मऊ में हुई चौपाल में इस महत्वपूर्ण आयोजन के एजेंडे के बारे में सारगर्भित चर्चा हुई। इसी तरह विभिन्न स्थानों पर चर्चा आयोजित हो रही है तथा जी-20 के एजेंडे पर आम नागरिकों की भी सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। जी-20 का आयोजन निश्चित ही विश्व के आर्थिक प्रबंधन के साथ युवाओं तथा पर्यावरण आदि विषयों पर उल्लेखनीय कार्य करने में सफल होगा। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से आज पूरा विश्व आशान्वित है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.