– बोलीं महापौर निगम की अन्य कमेटियों के गठन से पूर्व नव निर्वाचित पार्षदगण हो रहा आंकलन
बेतिया। नगर निगम की पहली महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने पदेन सदस्य उप महापौर गायत्री देवी के अतिरिक्त अपने कैबिनेट के रूप गठित नगर निगम की सशक्त स्थाई समिति में पूर्व के कार्यानुभव के आधार पर अपने पति रोहित सिकारिया के अतिरिक्त पुराने और अनुभवी लोगों पर भरोसा जताया है। उनकी नई कैबिनेट में लगातार तीसरी बार जनता विश्वास जीतने वाले वार्ड 7 के पार्षद मनोज कुमार और वार्ड 11 की शकीला खातून पर पहला भरोसा जताया है। बीते डेढ़ दशक से नगर सरकार का हिस्सा रहे नेहाल अहमद की बहु व वार्ड 15 की पार्षद अफरीना खातून और निवर्तमान पार्षद अभिषेक पांडेय की पत्नी कुमारी ममता मिश्रा को भी पूर्व के अनुभव के आधार पर गरिमा देवी सिकारिया की नई कैबिनेट में स्थान मिला है। वही सशक्त स्थाई समिति में वार्ड 20 से नव निर्वाचित पार्षद दीपक राम और 27 से इंद्रजीत यादव को भी श्रीमती सिकारिया की कैबिनेट में जगह मिली हैं। उपरोक्त जानकारी देने के साथ नगर निगम की पहली महापौर ने बताया कि जल्द ही कुछ अन्य कमेटियों का गठन किया जाएगा। इसके लिए वैधानिक अर्हता और योग्यता आदि के आधार पर सक्षम पार्षदगण का आंकलन किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया सशक्त समिति का गठन पूरे नगर निगम क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखकर नगर निकाय के कार्यानुभव और रचनात्मक सोंच के आधार पर किया गया है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.