अतरौलिया, आजमगढ़। बीती शाम क्षेत्राधिकारी महेंद्र शुक्ला व थाना प्रभारी प्रमेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर पंचायत में रूट मार्च का व्यापारी बंधुओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की गुणवत्ता को जांचा गया तथा व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर खराब हुए सीसीटीवी कैमरे सही कराने का निर्देश दिया गया। वही व्यापारी बंधुओं से वार्ता कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया। व्यापारी बंधुओं से संवाद स्थापित कर उनके परेशानियों को क्षेत्राधिकारी ने जाना। इसी क्रम में केसरी चौक, मदिया पार मोड़ आदि स्थानों पर रूट मार्च कर लोगों को शांति और सुरक्षा का भरोसा दिया गया। प्रमुख चौराहे पर चेकिंग लगाकर चालान भी काटे गए, बता दें कि पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के निर्देश पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए क्षेत्र के लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी परेशानियों को समझते हुए उन्हें पूर्ण सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा क्षेत्र में अमन शांति बहाली के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इसी क्रम में नगर पंचायत अतरौलिया में स्थित शराब की दुकानों पर भी जाकर जांच किया गया बैठकर शराब पीने वालों को मना किया गया और सख्त चेतावनी भी दी गई।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.