पवई, आजमगढ़। पवई पुलिस ने शिक्षक पर प्राणघातक हमला करने वाले दो हमलावरों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया है। राजापुर सुवंशा निवासी शिक्षक प्रदीप कुमार सिंह पर 26 जनवरी को 6 अज्ञात हमलावरों ने लोहे के राड एवं पंच से मारपीट कर घायल कर दिया था। बेखौफ हमलावरों की पिटाई से शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। जिन्हें ग्रामीणों की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। पुलिस ने घायल शिक्षक प्रदीप सिंह की तहरीर पर 6 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई थी। बृहस्पतिवार को उपनिरीक्षक पवन सिंह मय हमराही हेव कांव धर्मेंद्र सिंह व हेव कांव धर्मेंद्र यादव द्वारा मुखबिर की सूचना पर जानलेवा हमले के आरोपी सोनू शर्मा व अमन यादव निवासी ग्राम बागबहार, थाना पवई को बागबाहर नहर पुलिया से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उपनिरीक्षक पवन सिंह ने बताया कि अन्य हमलावरों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.