पवई, आजमगढ़। विकासखंड पवई के ग्राम पंचायत छज्जोपट्टी में प्रधान पद के लिए बृहस्पतिवार को मतदान शुरू हो गया। इसके लिए बुधवार को ही छज्जोपट्टी स्थित प्राथमिक विद्यालय में बने मतदान स्थल पर पोलिंग पार्टी और पुलिस बल पहुंच गया। बृहस्पतिवार सुबह 7 बजे से मतदान शुरू हो गया। ग्राम प्रधान के पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में हैं। मतदान के लिए जिला प्रशासन ने ग्राम पंचायत में प्राथमिक पाठशाला को मतदान स्थल बनाया है। शाम 3 बजे तक 50.63 प्रतिषत मतदान हुआ। ग्राम पंचायत छज्जोपट्टी के प्रधान का सितंबर 2022 में निधन हो जाने से यह पद रिक्त हो गया था।