रिपोर्ट, वरुण सिंह 
आजमगढ़। गंभीरपुर पुलिस ने लड़की को नशीला पदार्थ खिलाकर अश्लील वीडियो बनाना, व वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, दिनांक 07.03.2023 को थाना गम्भीरपुर निवासी एक व्यक्ति ने प्रार्थनापत्र दिया गया कि गांव का एक लड़का घर पर कई महिनो से आता जाता था। दो माह पहले जब घर पर कोई नहीं था, सिर्फ केवल पुत्री घर पर अकेली थी तब आरोपी घर आया और पानी में कुछ नसीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और लड़की का अश्लील विडियो बनाकर सड़क पर जाते समय छेडखानी करने लगा आवेदिका के घर वालों द्वारा विरोध किया गया तो दिनांक 06.03.2023 की रात में अश्लील विडियो वायरल कर दिया। जिसके सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 74/2023 धारा 354,328,506 IPC व 67A IT एक्ट पंजीकृत कर प्रारम्भिक विवेचना उ.नि. शिवसागर द्वारा सम्पादित की जा रही है।
गिरफ्तारी विवरण
दिनांक 10.03.2023 को उपनिरीक्षक शिवसागर यादव ने हमराहियों के साथ गंभीरपुर प्राथमिक बिद्यालय के पास से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया