मुबारकपुर, आजमगढ़। पूर्व विधायक शाह आलम गुड्डू जमाली के निर्देश पर बीएसपी प्रतिनिधि मंडल ने शुक्रवार को नगर पंचायत जहानागंज में दो ग़रीब असहाय शारीरिक रूप से कमज़ोर विकलांग व्यक्ति को दो अदद ट्राई साइकिल श्री जमाली साहब के निजी फंड से दिया गया। जिसमें किरन पत्नी अशोक और अशोक पुत्र राम बृक्ष दोनो शारीरिक रूप से विकलांग व्यक्ति नगर पंचायत जहानगंज के बरहतिल जगदीशपुर के निवासी हैं दोनो लोग विकलांग रिक्शा पाकर बहुत खुश हुए और पुर्व विधायक शाह आलम गुड्डू जमाली को दुवाएं देते हुए कहा कि गुड्डू जमाली एक इंसानी फरिश्ता साबित हुए वो गरीब असहाय लोगों की बराबर मदद करते हैं। प्रतिनिधिमंडल में अब्दुल्लाह अलाउद्दीन बसपा लीडर, बीएसपी विधानसभा अध्यक्ष श्रीराम, पुर्व अध्यक्ष कृष्ण शास्त्री, अमरजीत बागी, सेक्टर अध्यक्ष कुलपति राम, मोफिद आलम पप्पू, केरा राम, राजमनी, अफ़रोज़ बदल, दिनेश मौर्या, अमरचंद यादव, पुर्व प्रधान, संतलाल, अनवारुल अभिमन्यु प्रजापति रामप्रवेश, बंसराज आदि शामिल थे।