लाटघाट, आजमगढ़। हिंदू मुस्लिम एक साथ एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली पर भाईचारे का दिया संदेश। तो वहीं वर्तमान राजनीति की भी हुई चर्चा। शनिवार को सगड़ी तहसील के बलुआ ग्राम सभा के पूर्व ग्राम प्रधान परभंश सिंह पटेल के आवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। होली मिलन समारोह की अध्यक्षता परभंश सिंह पटेल ने किया। समारोह में दलीय सीमाएं टूटी भाईचारा प्यार मोहब्बत के इस त्यौहार पर हिंदू मुस्लिम अन्य पार्टियों के लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दिया। समाजवादी पार्टी आजमगढ़ जिला अध्यक्ष हवलदार यादव ने कहां की देश में भाजपा द्वारा नफरत का माहौल बनाया जा रहा है। ऐसे समय में होली मिलन का महत्व व उसकी प्रासंगिकता बढ़ती जा रही है। हिंदू मुस्लिम सिख इसाई सभी मिलकर रंगों के पर्व खुशी उत्साह पूर्व पूर्वक मनाते हैं। इससे आपस में भाईचारा बढ़ता है। जब से भाजपा सत्ता में आई है धर्म जाति मजहब के नाम पर लोगों को आपस में लड़ा रही है। जो वादे किए थे किसानों को फसल 2 गुना मूल्य करोड़ों की नौकरी महंगाई कानून व्यवस्था भ्रष्टाचार मुक्त सरकार बनाने का एक भी वादा पूरा नहीं हुआ। देश और प्रदेश की जनता बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है। भाजपा ने देश के सभी सार्वजनिक संस्थान कौड़ी के दाम अपने चहेतों को बेच रही है। बैंकों के धन को उनको कर्ज के रूप में दे दिया। जिससे गरीबी महंगाई बढ़ती जा रही है। देश की जनता समझ चुकी है। आने वाले दिनों में लोकसभा के चुनाव में मोदी को पद से हटाने का काम करेगी। हिंदू मुस्लिम सभी भाई भाई का संदेश आज देखने को मिला। सगड़ी विधायक डॉक्टर एचएन सिंह पटेल ने कहा कि हम लोग एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर भाईचारा का संदेश दे रहे हैं। यह पर्व भाईचारा प्यार मोहब्बत का त्यौहार है । सौहार्दपूर्ण यह त्यौहार मनाया जा रहा है। इसमें सभी एक साथ एकजुट होकर इस पर्व को मनाने का काम कर रहे हैं। वही बच्चे बूढ़े सभी अबीर गुलाल में सराबोर हो गए। स्वागत करता नरसिंह पटेल, अमीनुद्दीन खान, जय सिंह पटेल, छेदी लाल शर्मा, बलभद्र, मुरारी, रामाश्रय राय, उधम सिंह, हरिनारायण, मूसा खान, रईस, मुस्तकीम पूर्व प्रधान, अलाउद्दीन, मक्कू, अमरदीप शर्मा, प्रदीप उपाध्याय, राम सिंह प्रबंधक, रामाश्रय राय चीनी मिल लखनऊ डायरेक्टर, सूर्यनाथ यादव महा प्रधान, राम सिंह पूर्व प्रधान, विनोद यादव, उमेश यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.