फरिहा, आजमगढ़। थाना निजामाबाद पुलिस द्वारा चोरी के माल के साथ 04 अभियुक्तो को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार 10 मार्च वादी कासिम पुत्र सालिम फरिहा चौक थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ के द्वारा लगभग 1.5 क्विंटल सरिया चोरी हो जाने के सम्बंघ में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 100/23 धारा-379 भादवि बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया था। जिसमें प्रकाश में आये अभियुक्तगण वसीम पुत्र मुस्ताक निवासी पोखरा कस्वा फरीहा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ, मिस्टर शेख पुत्र एजाज निवासी पोखरा फरीहा थाना निजामाबाद आजमगढ़, दुर्गेश यादव पुत्र लक्षिराम यादव निवासी मोहल्ला बाबूराम का पुरा फरीहा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ को रविवार को समय 09.30 बजे गिरफ्तार किया गया। तथा धारा 411 भादवि की बढ़ोत्तरी की गई। तथा 11 मार्च को वादी सौरभ गुप्ता पुत्र राजेश गुप्ता ग्राम निवासी ग्राम फरिहा थाना निजामाबाद जनपद आजमगढ़ द्वारा उनकी आईस्क्रीम का ठेला आरोपी प्रदीप पुत्र विहारी निवासी ग्राम दासोपट्टी थाना तहबरपुर जिला आजमगढ़ द्वारा चुरा कर ले जाने के संबंध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 103/23 धारा-379/411 भादवि पंजीकृत किया गया था। अभियुक्त प्रदीप पुत्र विहारी निवासी ग्राम दासोपट्टी थाना तहबरपुर जिला आजमगढ़ को भी समय 12.40 बजे गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तो के पास से एक आईस्क्रीम का ठेला, लोहे का जाल, गैस चूल्हा 01 अदद, सिलेंडर 01 अदद बरामद किया गया।