माहुल, आजमगढ़। स्थानीय नगर के श्रीवास्तव महाविद्यालय में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी की माहुल मंडल की कार्यशाला बैठक मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक की मुख्य अतिथि लालगंज की पूर्व सांसद नीलम सोनकर रही। बैठक में बूथ सशक्तीकरण अभियान की मजबूती हेतु विस्तार से चर्चा हुई। पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्र पर धूप दीप प्रज्वलित करने के बाद बैठक को संबोधित करती हुई पूर्व सांसद नीलम सोनकर ने कहा कि 2024 का चुनाव भारत को विश्व गुरु बनाने की दिशा को मजबूत करेगा। देश और प्रदेश की सरकार तमाम तरीके जनकल्याणकारी योजनाएं चला रही जिनका लाभ हर वर्ग के लोगो को बिना किसी भेदभाव से मिल रहा।उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा चलाए जा रहे बूथ सशक्तीकरण अभियान को सफल बनाएं। इस अवसर पर लालगंज के जिला उपाध्यक्ष हनुमंत सिंह, जिला महामंत्री चंद्रजीत तिवारी, जिलामंत्री दिलीप सिंह, अभिषेक गुप्ता, संजय मोदनवाल, अजय श्रीवास्तव, हरिकेश गुप्ता, राममनी यादव आदि रहे।