पवई, आजमगढ़। पवई थाना क्षेत्र के हंडिया गांव में बुधवार को युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी हुई तो परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए विधिक कार्यवाही में जुट गई। हंडिया गांव के रहने वाले इकरार अहमद विदेश रहते हैं। परिवार में उनके माता-पिता, पत्नी और दो बच्चे हैं। बुधवार सुबह लगभग 9 बजे परिवार के सभी सदस्य घर के बाहर थे। इसी बीच इकरार की पत्नी नाजिया (36) रस्सी के सहारे छत में लगे पंखे के हुक से लटक कर जान दे दी। आनन-फानन में उसे फंदे से उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। मृतक नाजिया के एक पुत्र व एक पुत्री है।