बेतिया। नौतन पुलिस ने पत्नी हंता मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उक्त जानकारी देते हुए बेतिया पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि 13 मार्च को नौतन थाना के लक्ष्मीपुर गांव स्थित ससुराल के कमरे में कुंती देवी पति अशोक मुखिया का शव पाया गया था। प्रथम दृश्या उसकी गला दबाकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने इस संबंध में एक मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। अनुसंधान के क्रम में नौतन थाना अध्यक्ष खालिद अख्तर ने छापामारी कर प्राथमिकी अभियुक्त मृतिका के पति अशोक मुखिया पिता बाबूलाल मुखिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छापामारी दल में प्रशिक्षु दरोगा रामाकांत कुमार आदि शामिल थे।