आजमगढ़। थाना बिलरियागंज पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रूपयें का इनामियां वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। मु0अ0सं0 120/2023 धारा 3(1) उ0प्र0 गिरोहबन्द एंव समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम 1986 बनाम महेन्द्र यादव, लल्लन यादव, श्रीराम यादव, अमरेश यादव पंजीकृत किया गया था जिसमे अभियुक्त लल्लन यादव पुत्र जयकरन यादव सा0 बगवार थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ जो लगातार फरार चल रहा था और न ही न्यायालय मे आत्म समर्पण कर रहा था के विरूद्ध पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा 25 हजार रू0 की ईनाम राशि घोषित की गयी थी को रविवार थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पाण्डेय थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ मय फोर्स मय एसओजी टीम द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वांछित 25,000 रू0 का ईनामियां अभियुक्त लल्लन यादव पुत्र जयकरन यादव सा0 बगवार थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ को बिलरियागंज मुख्य मार्ग से एक अदद तमन्चा .315 बोर तथा एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर बरामद के साथ समय करीब 19.20 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त का चालान न्यायालय किया गया।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.