– अध्यक्ष के 27 और सदस्य पद के 120 लोगों ने खरीदे नामांकन पत्र
सगड़ी, आजमगढ़। सगड़ी तहसील की तीन नगर पंचायत और एक नगर पालिका परिषद में सोमवार को पर्चा दाखिला के पहले दिन किसी प्रत्याशी ने पर्चा दाखिल नहीं किया। प्रथम दिन अध्यक्ष और सदस्य पद के प्रत्याशी केवल पर्चा खरीदने में ही व्यस्त रहे। नगर पंचायत जीयनपुर अध्यक्ष पद के लिए 14 सेट और सदस्य पद के लिए 22 लोगों ने पर्ची खरीदें। अजमतगढ़ नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के आठ और सदस्य पद के 27 सेट पर्चा बिका। नगर पंचायत महाराजगंज में अध्यक्ष पद के 5 और सदस्य पद के इक्कीस लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। नगर पालिका परिषद बिलरियागंज में अध्यक्ष पद का एक भी पर्चा नहीं बिका जबकि सदस्य 501 पर्चे बिके। नामांकन को लेकर तहसील परिसर में बेरिकेटिंग की गई थी। भारी संख्या में पुलिस तैनात थी। आम लोगों का प्रवेश वर्जित किया गया था।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.