अतरौलिया, आजमगढ़। भोराजपुर कला स्थित भाजपा कार्यालय पर युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष लालगंज नीरज तिवारी के नेतृत्व में षनिवार को अक्षय तृतीया पर्व के अवसर पर भगवान विष्णु के छठवें अवतार माने गए भगवान परशुराम की जंयती मनाई गयी। हर साल वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि पर भगवान परशुराम का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है। नीरज तिवारी ने बताया कि अगर भगवान श्री परशुराम के बारे में बात करे, तो भगवान परशुराम महर्षि जमदग्नि और रेणुका की संतान हैं। हिंदू मान्यताओं के अनुसार भगवान परशुराम का प्राकट्य काल प्रदोष काल में हुआ था और ये 8 चिरंजीवी पुरुषों में एक हैं। ऐसी मान्यता है कि भगवान परशुराम आज भी इस धरती पर मौजूद हैं। परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया पर किया गया दान-पुण्य कभी क्षय नहीं होता। अक्षय तृतीया के दिन जन्म लेने के कारण ही भगवान परशुराम की शक्ति भी अक्षय थी। मंडल अध्यक्ष सुनील पांडे ने बताया कि “शस्त्र विद्या के गुरु, भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम जी की जयंती पर सभी लोगो को सुभकामना। भगवान परशुराम को पराक्रम के प्रतीक के साथ-साथ अन्याय के विरोध और मानवहित के लिए किये गए कार्यों के लिए भी जाना जाता है। आज यहां सभी लोग एकत्रित होकर भगवान परशुराम की जयंती को हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर सुनील तिवारी, प्रदीप पांडे, देवी प्रसाद पांडे, मयंक सिंह, विनय पांडे, सतीश तिवारी, विपिन पाठक आदि लोग मौजूद रहे।