– फिर से हुई मतगणना के पूर्व मतपेटिका से की गई छेड़छाड़ 

सगड़ी, आजमगढ़। अजमतगढ़ ब्लॉक के जमसर गांव में 21 अप्रैल को हुई प्रधान पद की फिर से मतगणना में हेराफेरी करने का आरोप लगाते हुए प्रधान ने जिलाधिकारी सहित कई अन्य अधिकारियों को शिकायती पत्र देकर की जांच करने की मांग की है।
सगड़ी तहसील के जमसर गांव का चुनाव 19 अप्रैल 2021 को हुआ था।2 मई 2000 21 को वोटों की गिनती हुई। मतगणना में प्रधान पद की प्रत्याशी सविता राय को 582 वोट मिले जबकि 583 वोट पाकर रंजना राज विजई रही। परिणाम पर नाराजगी जताते हुए सविता राय ने पुनः मतगणना कराने की मांग की लेकिन तत्कालीन मतगणना अधिकारी ने रंजना राज को विजई घोषित करते हुए प्रमाण पत्र दे दिया। एक वोट से परास्त हुई सविता राय ने
उपजिलाधिकारी सगड़ी के न्यायालय में वाद दाखिल करते हुए पुनः मतगणना करने की अपील की। दोनों पक्षों को सुनने के बाद उपजिलाधिकारी राजीव रत्न सिंह ने 21 अप्रैल 2023 को फिर से मतगणना का आदेश दिया। 21 अप्रैल को हुई मतगणना का प्रणाम घोषित नहीं किया गया लेकिन सूत्रों के मुताबिक सविता राय को एकमत से विजय हासिल हो गई।
21 अप्रैल को हुई फिर से मतगणना पर आपत्ति जताते हुए वर्तमान प्रधान रंजना राज ने उपजिलाधिकारी सगड़ी जिलाधिकारी और मंडलायुक्त को शिकायती पत्र देकर कहा है कि पुनः मतगणना के पूर्व मतपेटिका से छेड़छाड़ की गई। जब पूर्व में मात्र 1847 वोट कुल थे तो फिर से मतगणना में 1848 वोटों की गिनती कैसे हुई। एक वोट कैसे बढ़ गया। विपक्षियों द्वारा कर्मचारियों से मिलकर साजिश की गई है जिसकी निष्पक्ष जांच होना आवश्यक है।