आजमगढ़। राहुल गांधी की सदस्यता खत्म करना सरकार की तानाशाही मानसिकता को प्रदर्शित करता है। मोदी सरकार कांग्रेस और राहुल गांधी से डर गई है जिस तरह लोकसभा में राहुल गांधी ने मोदी सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया उससे मोदी सरकार पूरी तरह बौखला गई है। मोदी सरकार विपक्ष चाहती ही नहीं है। जो लोकतंत्र के लिए बहुत ही घातक है। उक्त बातें कांग्रेस प्रदेश सचिव रामप्यारे यादव ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव रामप्यारे यादव ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि हमारे लोकप्रिय नेता राहुल गांधी को लोकसभा में केवल सवाल उठाने पर उनके सदस्यता खत्म कर उनका आवास खाली करवाया गया। यह लोकतंत्र की खुलेआम हत्या की गई। सरकार को उनके सवालों का जवाब देना चाहिए था। सरकार का यह कृत्य लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नहीं है। आज पूरे देश की जनता हमारे लोकप्रिय नेता राहुल गांधी जी के साथ है। जनता मोदी सरकार के इस कृत्य का जवाब उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव तथा अन्य दो प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को पूर्ण बहुमत देकर करारा जवाब देगी।