पूर्व विधायक वंदना सिंह व ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा ने मंजू राय के समर्थन में मांगे वोट , घर-घर किया प्रचार

आजमगढ़। सगड़ी तहसील क्षेत्र के जीयनपुर नगर पंचायत में भाजपा प्रत्याशी मंजू राय के समर्थन में उतरी पूर्व विधायक वंदना सिंह भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए पूर्व विधायक वंदना सिंह और मनीष मिश्रा ब्लाक प्रमुख अजमतगढ़ ने झोंकी ताकत घर-घर किया प्रचार । जीयनपुर कस्बा की निवासी पूर्व विधायक वंदना सिंह का गृह नगर पंचायत होने के कारण नगर पंचायत जीयनपुर में मजबूत पकड़ है। जीयनपुर नगर पंचायत के विकास व लोगों के सुख-दुख में उनके परिवार की अहम भूमिका वर्षों से रही है। भाजपा प्रत्याशी मंजू राय के समर्थन में विगत 2 दिनों से पूर्व विधायक वंदना सिंह के उतरने से नगर पंचायत जीयनपुर का समीकरण बदल चुका है। पूर्व विधायक वंदना सिंह और ब्लॉक प्रमुख मनीष मिश्रा भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में घर-घर भ्रमण कर मतदान करने की अपील कर रहे है। वही लोगों से स्नेह पूर्वक मिलकर भाजपा के प्रत्याशी को जिताने के लिए जोर लगा रहे हैं। इस दौरान वंदना सिंह के साथ साथ अजमतगढ़ प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा उर्फ पिंटू, भाजपा प्रत्याशी मंजू राय,अभिषेक राय, नीलू श्रीवास्तव,संतोष जायसवाल खटालू सिंह,अरविंद, दिवाकर सिंह,विवेक सिंह सोनू,भोलू राय, सिद्धनाथ राय,अभिषेक राय सहित जीयनपुर कस्बा के दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी भ्रमण कर भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए जोर लगा रहे हैं।