फूलपुर, आजमगढ़। उर्दू के मशहूर शायर कैफ़ी आज़मी की 21वीं पुण्यतिथि को फूलपुर के मिजवां स्थिति फतेह मंजिल आवास में सादगी के साथ मनाई गई। इस दौरान लोगों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। शुरुआत राजेश यादव,ने कैफी आजमी की प्रतिमा पर दीप प्रज्ज्वालित और पुष्पांजलि अर्पित कर के किया। राजेश यादव ने कहा कि कैफी आजमी गांव का विकास चाहते थे। वे रेल संघर्षों से जुड़े थे। आज कैफी आजमी की बदौलत मेजवां पूरे विश्व में जाना जाता है। उनके गांव में वह एक हर सुख सुविधा है जो एक आदर्श गांव में होता है। इस दौरान लोगो ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस मौके पर आशुतोष त्रिपाठी, तृप्ति सिंह, प्रज्ञा सिंह, जय किशन पाण्डेय, मनोज प्रजापति, लल्लन, पंकज, शीला, प्रकाश आदि लोग थे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.