लालगंज, आजमगढ़। स्थानीय नगर पंचायत के अध्यक्ष पद पर निर्दल प्रत्याशी पूर्व चेयरमैन प्रमिला यादव ने 6631 मत प्राप्त कर भाजपा प्रत्याशी संगीता बरनवाल से 3703 मतों से जीत हासिल किया। भाजपा प्रत्याशी संगीता बरनवाल को 2628 मत बसपा प्रत्याशी लक्ष्मी सोनकर को 2117 मत निर्दल प्रत्याशी पार्वती गुप्ता को 1626 मत निर्दल प्रत्याशी संतारा चौहान को 1264 मत तथा निर्दल प्रत्याशी आशा यादव को 32 मत प्राप्त हुए। नगर पंचायत कटघर लालगंज के वार्ड नं 1 हनुमानगढ़ से जगदीश सोनकर निर्दल को 311, अरविन्द यादव निर्दल को 237 मत प्राप्त हुए। वार्ड नं 2 कटघर दक्षिणी से आशा सोनकर निर्दल को 296 मत मीरा सोनकर निर्दल को 233 मत प्राप्त हुए। वार्ड नं 3 गोला बाजार से फौजदार सोनकर भाजपा को 390 मत कमलेश सोनकर कांग्रेस को 314 मत प्राप्त हुए। वार्ड नं 4 रविदासनगर से इमरान निर्दल को 312 मत ज्वाला सिंह निर्दल को 189 मत प्राप्त हुए। वार्ड नं 5 आर्यनगर से किशनलाल भाजपा को 451 मत धर्मेन्द्र सोनकर निर्दल को 265 मत प्राप्त हुए। वार्ड नं 6 भगतसिंह नगर से जुबैर अहमद निर्दल को 483 मत हरिश्चंद्र सिंह भाजपा को 326 मत प्राप्त हुए। वार्ड नं 7 संतकबीरनगर से उमेश यादव निर्दल 315 मत राजू निर्दल को 158 मत प्राप्त हुए। वार्ड नं 8 से रामअवतार चौहान निर्दल को 260 मत पप्पू लाल चौहान निर्दल को 258 मत प्राप्त हुए। वार्ड नं 9 लोहियानगर से कुसुम निर्दल को 446 मत पूनम निर्दल को 421 मत प्राप्त हुए। वार्ड नं 10 दीनदयाल नगर से फूलमती सिंह निर्दल को 425 मत सुभवंता सिंह भाजपा को 400 मत प्राप्त हुए। वार्ड नं 11 सिविल लाइन से निर्दल दिनेश सोनकर 255 मत कृष्ण कुमार मोदनवाल भाजपा 242 मत प्राप्त किए। वार्ड नं 12 सुभाषचंद्र बोष नगर से पूजा पाण्डेय निर्दल 336 मत सुनीता पाण्डेय भाजपा 284 मत प्राप्त किए। वार्ड नं 13 कटघर उत्तरी से लैलतुन्निशा कांग्रेस 239 मत मीना निर्दल 235 मत प्राप्त किया। वार्ड नं 14 लालगंज पश्चिमी से राहुल जायसवाल निर्दल को 368 मत सतीश साहू भाजपा को 335 मत प्राप्त हुए। वार्ड न 15 लालगंज पूर्वी से नन्दन जायसवाल भाजपा को 441 मत कृष्ण कुमार सेठ निर्दल को 350 मत प्राप्त हुए। मतगणना को ले कर सुबह से ही गहमागहमी थी। उपजिलाधिकारी सुरेन्द्र नारायण त्रिपाठी, प्रदीप कुमार, क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार रघुबंशी, तहसीलदार शैलेन्द्र सिंह, आलोक कुमार सिंह बीडीओ, बृजेश कुमार श्रीवास्तव, रामनिवास सिंह, प्रभारी निरीक्षक देवगांव सहित कई अन्य लोग निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतगणना कराने में लगे थे। निर्वाचित अध्यक्ष व सदस्यों को चुनाव अधिकारी द्वारा निर्वाचित घोषित कर प्रमाण पत्र दिया गया।