महराजगंज, आजमगढ़। जिले के महराजगंज नगर पंचायत निकाय चुनाव मे भाजपा की स्वेता जायसवाल ने सपा के नूरजहाँ को भारी मतों से मात देते हुए कमल खिलाया। बतादें कि जिले का महराजगंज नगर पंचायत की कुर्सी विगत कई बार से सपा के कब्जे मे थी जिसको भाजपा पहली बार हिलाने मे सफल रही। पूरे चुनाव प्रचार के दौरान भाजपा और सपा मे लगातार उतार चढ़ाव देखने को मिला परन्तु महराजगंज के मतदाताओं ने कमल पर भरोसा जताया जिससे सपा का किला ढह गया। चारों राउंड की मतगणना के दौरान भाजपा लगातार बढ़त बनाये रखी और अंततः 1155 वोटो से सपा प्रत्याशी को मात देते हुए नगर पंचायत की कुर्सी पर कब्ज़ा किया। महराजगंज मे कुल 7308 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था जिसमे भाजपा प्रत्याशी स्वेता जायसवाल ने कुल 2811 मत प्राप्त किया जबकि 1656 मत प्राप्त कर सपा प्रत्याशी नूरजहाँ दूसरे स्थान पर रही। जीत के बाद भाजपा प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ कस्बे का भ्रमण कर भैरव बाबा का दर्शन किया और जनता का अभिवादन किया।
सदस्य महराजगंज
वार्ड 1 भैरोनाथ नगर रूपेश यादव निर्दल 246
वार्ड 2
वार्ड 3 इंद्रा नगर निर्दल गुड्डू मिश्रा 371,
वार्ड 4सन्त रविदास नगर निर्दल कमलेश कुमार गौतम 271
वार्ड 5 सरदार पटेल नगर निर्दल मैना देवी
वार्ड 6 शास्त्री नगर निर्दल वीरेंद्र राजभर
वार्ड 7 सुभाषचंद्र बोष नगर निर्दल पवन कुमार 314
वार्ड 8 मछली शहर निर्दल नूर बानो 170
वार्ड 9 लोहिया नगर विंदु भाजपा 222
वार्ड 10 मोलना आजाद नगर निर्दलराजेन्द्र शर्मा 284
वार्ड 11 विष्णु नगर नित्यानंद मिश्र निर्दल 181 विजयी रहे।
Sign in
Sign in
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.