जौनपुर news- पुलिस व साइबर सेल की सयुंक्त टीम ने 09 शातिर अन्तर प्रान्तीय साइबर अपराधियों को किया गिरफ्तार

जौनपुर। पुलिस अधीक्षक डा0 अजय पाल शर्मा द्वारा चलाये जा रहे साइबर अपराध एवं अपराधियों के सम्बन्ध में विशेष अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तथा क्षेत्राधिकारी मडियाहूँ के कुशल पर्यवेक्षण व दिशा निर्देशन में थाना मड़ियाहू व साइबर सेल जौनपुर की टीम द्वारा थानाक्षेत्र मड़ियाहूँ अन्तर्गत एक शिकायतकर्ता से साइबर ठगो द्वारा फोन कर खाते की निजी जानकारी प्राप्त कर कुल 5 बार में 99020 रुपया खाते से आनलाइन ठगी कर ट्रांसफर कर लिया गया था, जिसमें थाना स्थानीय पर सुंसगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस अधीक्षक द्वारा दो टीमो को लगाया गया। जिसके क्रम में दिनांक-16/05/2023 को साइबर सेल के तकनीकी सहयोग से अभियुक्तों की पहचान की गयी जिनकी लोकेशन जनपद अलीगढ़ में होना पाया गया। जिसपर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार तत्काल थाना मड़ियाहूँ एवं साइबर सेल टीम को जनपद अलीगढ़ रवाना किया गया। जिसपर कार्यवाही करते हुए 17 मई को उक्त टीमों द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए कुल 09 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के उपरान्त मु.अ.सं. 120/2023 धारा 420 भा.द.वि. व 66D I.T. Act थाना मडियाहूँ में प्राप्त अभिलेखो के आधार पर धारा 467, 468, 471, 34, 120बी भा.द.वि. की बढोत्तरी की गयी। जिसमें आवश्यक कार्यवाही के उपरान्त मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1. महेश बाबू पुत्र राम सिंह निवासी धौरी थाना अकराबाद जिला जौनपुर।
2. अंशुल कुमार गौतम पुत्र श्याम सिंह निवासी खेडिया रफीमतपुर था।